राज्य
निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आज पांच चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2017 12:35:02 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को निकाय चुनाव के लिए पांच रैलियों को सम्बोधित करेंगे। मुलायम परिवार के गढ़ में योगी चुनावी सभी को सम्बोधित करेंगे। वे ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाओं के जरिये भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।
वे अपनी जनसभाओं में केन्द्र व प्रदेश की तरह शहरी सरकार बनाने के लिए मतदाताओं से अपने मत को भाजपा की झोली में डालने का आह्वान कर रहे है। वे यह भी वादा कर रहे हैं कि शहरी सरकार के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोत्तरी की जायेगी, ताकि शहर में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर में काफी बदलाव आ सके।
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों में पांच चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा फिरोजाबाद में होगी। पूर्वाह्न 11.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीडी जैन इंटर कॉलेज में अपना संबोधन करेंगे। फिरोजाबाद के बाद मुख्यमंत्री योगी की दूसरी जनसभा फर्रुखाबाद में आयोजित की गयी है। जिसके तहत वो एक बजे क्रिश्चियन कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी अपना संबोधन करेंगे। तीसरी जनसभा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्नौज पहुंचेंगे। जहां दोपहर 2.30 बजे बोर्डिंग ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना संबोधन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी की चैथी जनसभा लखनऊ में होगी। योगी राजधानी में शाम 5.30 बजे सेक्टर-एस चैराहा गुरद्वारे के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं पांचवी जनसभा भी लखनऊ में होगी। योगी सुभाष मार्ग पर शाम 7.30 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की लखनऊ में होने वाली जनसभा को लेकर बीजेपी के कार्यकर्ता खासा तैयारियों में जुटे हुये हैं।