राज्य
सीएम के विरोध के शक में सपा नेता नजरबंद
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2017 1:13:58 PMहमीरपुर, (हि.स.)। यूपी के हमीरपुर जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरोध के शक में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष बीटू यादव को रविवार को उनके घर पर पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। उनके घर में भारी पुलिस बल तैनात होने से सपाईयों में आक्रोश गहरा गया है।
बताया जाता है कि सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष बीटू यादव हमीरपुर नगर के रमेड़ी में रहते है। जो सुबह से नजरबंद किये गये है। दरअसल में पुलिस प्रशासन को यह सूचनायें मिली थी कि यह नेता अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का विरोध कर सकता है। इसीलिये रविवार को सुबह से ही भारी पुलिस बल उनके आवास जा पहुंचा और सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष को घर से निकलने पर मनाही की गई। उनका पूरा परिवार घर पर नजरबंद है। इस कार्रवाई को लेकर सपाईयों में आक्रोश देखा जा रहा है। उनके तमाम कार्यकर्ता भी नाराज है। समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई गलत है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने ऐसी कोई बयानबाजी भी नहीं की थी।