ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
रोहिंग्या नहीं बिहार के खानाबदोश निकले संदिग्ध,पुलिस ने ट्रक से रवाना किया
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 3:49:00 PM
रोहिंग्या नहीं बिहार के खानाबदोश निकले संदिग्ध,पुलिस ने ट्रक से रवाना किया

कुशीनगर, ( हि.स.) । रोहिंग्या मुसलमान के शक में कुशीनगर में दो दिनों से एक साथ घूम रहे 70 संदिग्ध लोगों की पुलिस ने जांच की। जांच में सभी बिहार के समस्तीपुर के खानाबदोश निकले और इनमें से सिर्फ एक के पास आईडी मिली। पुलिस ने इन्हें बिहार चले जाने का निर्देश दिया, जिसके बाद सभी बिहार रवाना हो गए।

जिले के कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया गांव में दो दिनों से 70 की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे बाहर से आकर रह रहे थे। उनके हाव भाव और भाषा और रहन सहन से लोगों को उनके रोहिंग्या मुसलमान होने का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सिर्फ एक के पास आईडी मिली। वोटर कार्ड के रूप में मिली आईडी बिहार के समस्तीपुर जिले की निकली। 

पुलिस की जांच में सभी समस्तीपुर के खानाबदोश पाए गए। बिना आईडी प्रूफ के आये इन लोगों पर पुलिस ने सख्ती की और वापस समस्तीपुर चले जाने का निर्देश दिया। पुलिस ने सभी को गांव से लाकर कसया फ़ोरलेन पर छोड़ा और ट्रक में बिठाकर समस्तीपुर के लिये रवाना किया। थानाध्यक्ष ने बताया की उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। जांच में रोहिंग्या मुसलमान होने की बात गलत निकली। बावजूद एहतियातन उन्हें यहां से समस्तीपुर के लिये रवाना कर दिया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS