ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
वरिष्ठ प्रचारक ठाकुर संकटा प्रसाद का निधन
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 1:11:49 PM
वरिष्ठ प्रचारक ठाकुर संकटा प्रसाद का निधन

लखनऊ, (हि.स.)। अवध प्रांत के लखनऊ स्थित केशव भवन कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक ठाकुर संकटा प्रसाद का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनकी मृत्यु की जानकारी होने पर हजारों की संख्या में विभिन्न नगरों के स्वयंसेवक व पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। 

संघ से मिली जानकारी के अनुसार संघ के वरिष्ठ प्रचारक ठाकुर संकटा प्रसाद का प्रात: 10 बजकर 40 मिनट पर केशव भवन कार्यालय में निधन हुआ। वे 94 वर्ष के थे। पिछले कई वर्षो से वह बीमार चल रहे थे। वह मूलरूप से सोनभद्र मिर्जापुर के रहने वाले थे। उन्होंने अपना जीवन संघ के प्रचारक के रूप व्यतीत किया। वे किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे। उनकी मृत्यु की जानकारी होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं प्रचारकों, स्वयंसेवकों, अनुसांगिक संगठनों के विभिन्न पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेतागण कार्यालय पर पहुंचने लगे। 

अवध प्रान्त के कार्यालय प्रभारी संग्राम सिंह ने ब​ताया कि उनका अंतिम संस्कार लखनऊ या वाराणसी के मर्णिकाघाट पर किये जाने का विचार चल रहा है,फिलहाल तय नहीं हुआ है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा। उनके पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ के लिए मॉडल हाउस(संघ कार्यालय) पर रखा गया है। बताया कि संघ की हरिद्धार में चल रही जिला प्रचारकों की बैठक के कारण क्षेत्र प्रचारक, प्रान्त प्रचारक लखनऊ में मौजूद नहीं है। वहां से जो सूचनाएं मिलेंगी, उसके अनुसार अंतिम संस्कार किया जायेगा। 

यूपी में योगी सरकार बनने के कुछ दिन बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठाकुर संकटा प्रसाद जी का कुशलक्षेम पूछने मॉडल हाउस गए थे। उन्हें वे अपना आशीर्वाद दिया था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS