राज्य
रूप चौदस पर महाकाल का विशेष श्रृंगार प्रारम्भ
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 6:18:07 PMभोपाल/उज्जैन, (हि.स.)। देश सहित पूरी दुनिया में दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में विशेष रूप से श्रंगार किया जाता है तो लोग अपने घरों को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजा लेते हैं। वहीं प्रदेश की तीर्थ नगरी उज्जैन में भी दिवाली के एक दिन पहले मनाए जाने वाले रूप चौदस का भी खासा महत्व है।
जानकारी के अनुसार धार्मिक नगरी उज्जैन में दिवाली के एक दिन पहले रूप चौदस (चतुर्दशी) को भगवान महाकालेश्वर को अभ्यंग स्नान करवाया गया और भगवान महाकाल को अब प्रतिदिन गर्म जल से स्नान कराया जावेगा। गर्म जल से स्नान भगवान महाकाल को शुक्ल पूर्णिमा तक चलेगा। बुधवार 18 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे की होने वाली आरती में मंदिर समिति की ओर से अन्नकूट का भोग लगाया गया।
गुरूवार 19 अक्टूबर को दीपावली पर्व मनाया जावेगा। श्री महाकोलश्वर मंदिर प्रशासनिक भवन में प्रातः महालक्ष्मी पूजन विधि विधान से किया जावेगा।