ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज सरकार और कुलपति की नाकामी: गुलाम नबी आजाद
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 5:51:39 PM
छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज सरकार और कुलपति की नाकामी: गुलाम नबी आजाद

वाराणसी, (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज को लेकर कांग्रेस भाजपा सरकार और कुलपति पर हमलावर हो गयी है। सोमवार को वाराणसी पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने छात्राओं पर हुए बर्बर लाठी चार्ज की निंदा की। 
उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसी विश्वविद्यालय में पुरुष सिपाही और कर्मचारियों ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। यह सरकार और कुलपति की नाकामी और असफलता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कांग्रेस की ओर से नरिया स्थित एक वाटिका में आयोजित समारोह में भाग लेने आये पूर्व केन्द्रीय मंत्री मीडिया से रूबरू थे। 
उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में बहुत सारी लड़कियां जख्मी हुई हैं, उनके सर फटे हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुष्मिता देव ने भी इस घटना के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं। उन्हीं के संसदीय क्षेत्र के विश्वविद्यालय में बेटी के साथ छेड़खानी हो रही है। कुलपति ऐसी घटनाएं की जांच कराने के बजाय गलत बयानी कर रहे है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर,राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भी छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
इसके पूर्व सेमिनार में राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने स्व. इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और निर्णय लेने की क्षमता को बताया। उन्होंने आयरन लेडी के नाम से मशहूर रही इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया। अन्य वक्ताओं ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ राजनीतिक दल गांधी परिवार के योगदान को ठुकरा रहे हैं। 
सभा को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डा.राजेश मिश्र,पूर्व विधायक अजय राय,पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी आदि ने सम्बोधित किया। सेमिनार के मुख्य वक्ता जेएनयू के राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डा. पुरुषोत्तम अग्रवाल रहे। आगतों का स्वागत जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा और महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी ने किया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS