ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
जैसलमेर : पंचायती राज उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2017 1:33:44 PM
जैसलमेर : पंचायती राज उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

जैसलमेर, (हि.स.)। जैसलमेर में पंचायती राज उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है। जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति जैसलमेर के वार्ड नं एक उपचुनाव में कांग्रेस की सुशीला ने भाजपा की मंजू उर्फ़ मंजुला को 743 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। 
इस पराजय से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के प्रति मतदाताओं की नाराजगी एक बार फिर से उजागर हुई है। सुशीला को 2479 और मंजू को 1736 मत मिले। कुल 4342 ने मतदान किया था। कांग्रेस की तरफ से जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि, भाजपा की राज्य और केंद्र सरकारों के कामकाज से समाज का हर वर्ग परेशान है। यह चुनाव उसी की प्रतिक्रिया है।
पंचायत समिति जैसलमेर का वार्ड नम्बर एक भाजपा का गढ़ माना जाता है। भाजपा विधायक छोटूसिंह भाटी भी इसी क्षेत्र के रहने वाले है। पंचायत समिति जैसलमेर पर कोंग्रेस का कब्जा है। इसीलिए इस छोटे चुनाव में दोनो पार्टियों ने अपना दमखम झोंक दिया था। प्रधान अमरदीन फकीर का कहना है कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो में विकास के पहिए थाम लिए है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS