राज्य
पटाखा गोदाम में लगी आग, पांच की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 1:33:36 PMसंगरूर। पंजाब के संगरूर जिले के सुलर घराट गांव में मंगलवार रात एक पटाखा गोदाम में धमाके के बाद आग लग गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार आग करीब रात नौ बजे लगी थी और इसमें गोदाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। अभी तक मलबे से पांच शव निकाले जा चुके हैं।
अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस हादसे में घायल लोगों में से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पटाखा गोदाम रिहायशी क्षेत्र में एक गुरूद्वारे के निकट था और इसमें अचानक हुए धमाके से आग लग गई। धमाका इतनी तेज था कि इसकी चपेट में आसपास के घर भी उसकी भी आ गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंदीप सिद्धू के अनुसार आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है लेकिन प्रथम दृष्टया इसकी वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। इसकी घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की चार गाडिय़ां घटना स्थल पर पुहंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला उपायुक्त ए पी एस विर्क के अनुसार घटना की जांच के आदेश दे दिये गए हैं। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मजदूरों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।