राज्य
केरल में आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 10:08:04 AMकन्नूर। केरल में कन्नूर जिले में मट्टन्नुर के समीप आज नेल्लुनी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) कार्यकर्ताओं के कथित हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि 19 वर्षीय पी निखिल सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान छह लोगों के समूह ने निखिल को रोका और तलवारों से उसके कंधे और जांघों पर वार किया। गंभीर रूप से घायलावस्था में उसे थलस्सेरी के इंदिरा गांधी सहकारिता अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।