ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
बडख़ल झील को पुनर्जीवित करने की सम्भावनाएं तलाशने में जूटे सरकार
By Deshwani | Publish Date: 14/9/2017 10:47:40 AM
बडख़ल झील को पुनर्जीवित करने की सम्भावनाएं तलाशने में जूटे सरकार

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फरीदाबाद स्थित प्राकृतिक बडख़ल झील में बारिश का पानी भर कर इसे पुनर्जीवित करने की सम्भावनाएं तलाशने के पर्यटन, सिंचाई और शहरी स्थानीय निकाय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। 
 
खट्टर ने यहां इस झील के जीर्णोद्धार के लिए बुलाई गई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विशेषज्ञ एजेंसियों के साथ मौके पर जाकर पूर्ण अध्ययन करने के निर्देश दिये। बैठक में पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने झील का मौके पर अध्ययन करने के लिये अगली बैठक 22 सितम्बर को बडख़ल में ही तय कर दी। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बडख़ल ही नहीं बल्कि सभी प्राकृतिक जलस्रोतों का अस्तित्व बना रहना चाहिये और इसी के अनुरूप योननाएं बनाई जानी चाहिए। उन्होंने बडख़ल झील पर्यटन की ²ष्टि से अहम बताया और कहा कि इसे पुनर्जीवित करने से यहां बड़ी संख्या में पुन: पर्यटक आकर्षित किये जा सकेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि झील को पुनर्जीवित करने के लिये सिंचाई विभाग ने वाईएमसीए फरीदाबाद से भी अध्ययन कराया गया है। इसके अलावा मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद भी इस परियोजना में सहयोग का इच्छुक है। 
 
झील में गुडग़ांव नहर से पाइप के माध्यम से पानी डालने सम्बंधी वाईएमसीए की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गयी। बैठक में बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा तथा सम्बंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS