राज्य
ओडिशा में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 16 हुई
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 3:35:15 PMभुवनेश्वर, (हि.स.)। ओडिशा में स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 16 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को दो अन्य लोगों ने स्वाइन फ्लू के कारण दम तोड़ दिया। इस कारण यह संख्या 16 हो गई है। उधर, राज्य में अभी तक 649 लोगों का टेस्ट किया गया था। इसमें से 227 लोगों में एच1एन1 पाजिटिव पाया गया है।