राज्य
पीएम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने उदयपुर पहुंचीं राजे
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 4:18:09 PMउदयपुर, (हिस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे विशेष विमान से दोपहर करीब एक बजे उदयपुर पहुंचीं। वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अगस्त की प्रस्तावित यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेने आई हैं।
हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अगवानी के लिए राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, परिवहन मंत्री यूनुस खान, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जनजाति मंत्री धन सिंह रावत सहित अन्य जन प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। हवाईअड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।