राज्य
साथी कार्यकर्ताओं के पुलिस उत्पीड़न के विरोध में सपाइयों ने निकाला जुलूस
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 3:14:10 PMवाराणसी, (हि.स.)। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीति और साथी कार्यकर्ताओं के पुलिस उत्पीड़न के विरोध में रविवार को सपाइयों ने जुलूस निकाल जमकर नारेबाजी की।
समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले काशीपुरा चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने मैदागिन चौराहे तक जुलूस निकाल सभा कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से सपा कार्यकर्ताओं को लगातार उत्पीड़ित किया जा रहा है।
लोकतांत्रिक तरीके से जनविरोधी नीतियों का विरोध करने पर सरकार के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने के साथ ही मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी और गोरखपुर हादसे के बहाने कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।