ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मानसूनी फुहारों में धुली दिल्ली, लोगों को मिली उमस से राहत
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 4:43:07 PM
मानसूनी फुहारों में धुली दिल्ली, लोगों को मिली उमस से राहत

नई दिल्ली, (हिस)। दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पिछले एक हफ्ते से शुष्क और गर्म मौसम बना रहा। लेकिन शनिवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में घने बादल छाए हुए हैं और सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर सुबह 6 से 8:30 बजे के बीच 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली वालों के लिए मौसम में अचानक यह बदलाव अनपेक्षित था। पालम सहित अन्य स्थानों पर भी बारिश हो रही है। 
मानसूनी फुहारों के चलते बीते दिनों से जारी गर्मी में कमी आई है। तापमान में व्यापक गिरावट दर्ज की गई है सुहावनी हवाएँ चल रही हैं जिससे लोगों को तेज़ गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम में आर्द्रता कोई खास कम नही हुई यह 83 प्रतिशत दर्ज की गई। सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर सुबह 6 से 8:30 बजे के बीच 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। दिल्ली वालों के लिए मौसम में अचानक यह बदलाव अनपेक्षित था। पालम सहित अन्य स्थानों पर भी वर्षा हो रही है। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फ़रीदाबाद में भी मौसम में बदलाव आया है और बारिश हो रही है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून की अक्षीय रेखा के दक्षिण में आने से बारिश की वापसी हुई है। बीते 10 अगस्त से मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय के तराई क्षेत्रों में बनी हुई थी जो अब दक्षिण की तरफ बढ़ते हुए दिल्ली के करीब पहुँच गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया था।
अनुमान है कि दिल्ली और इससे सटे शहरों में अगले 24 घंटों के बाद अगले 2 दिनों तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS