ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
डिप्रेशन के शिकार अखिलेश छोड़ दें सपा मुखिया का पद : केशव
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 4:01:05 PM
डिप्रेशन के शिकार अखिलेश छोड़ दें सपा मुखिया का पद : केशव

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डिप्रेशन का शिकार बताया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के चेहरे पर तनाव साफ झलकता है। इसी तनाव में उनको इतना ध्यान भी नहीं रहता कि वह उस बात को उठाने की कोशिश कर रहें, जो समस्या उनकी सरकार की देन है। मौर्य ने कहा सपा मुखिया जब अपनी पार्टी नहीं चला पा रहे हैं। नेताओं-कार्यकर्ताओं को उनसे नहीं संभाले नहीं जा रहें, तो ऐसे अक्षम मुखिया को अपना पद छोड़ देना चाहिए।
उप मुख्यमंत्री शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण करने पहुंचे थे। मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केजीएमयू व अन्य किसी भी संस्थान में भ्रष्टाचार उजागर होने पर सरकार तत्काल कानूनी कार्रवाई करेगी।
भ्रष्टाचार करने वाले को माफ नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से धमकी देने के मामले पर केशव ने कहा प्रदेश सरकार सूबे की 22 करोड़ जनता की सुरक्षा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। इस दौरान मौर्य ने पीड़ितों की समस्याए सुन उनक समाधान मौके पर ही करवाया। साथ ही कई समस्याओं पर संबन्धित अधिकारियों से बातचीत की। कई समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश भी दिए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS