ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजीव गांधी की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का होगा सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 3:55:57 PM
राजीव गांधी की जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का होगा सम्मान

वाराणसी, (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान करेगी। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं के साथ प्रदेश स्तरीय नेता भी भाग लेंगे।
शनिवार को कांग्रेस के स्थानीय जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 12.30 प्रारम्भ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना होंगे। विशिष्ट अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व सदस्य विधान परिषद राजेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक अजय राय व ललितेशपति त्रिपाठी समारोह में शिरकत करेंगे। बताया कि समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री, स्व. डॉ. सम्पूर्णानन्द, स्व. श्रीप्रकाश, स्व. पं. कमलापति त्रिपाठी, समाजवादी नेता स्व. राजनारायण, स्व. प्रभुनारायण सिंह, स्व. निहाला सिंह, स्व. वीर बहादुर सिंह, स्व. रामनरेश उपाध्याय, स्व. पंचम, स्व. निरहू, स्व. चौथी, स्व. ईश्वर चन्द्र सिन्हा के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS