राज्य
यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में उमर अब्दुल्ला से मिला प्रतिनिधिमंडल
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 3:53:47 PMजम्मू, (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में कनसर्ड सिटीजन ग्रुप (सीसीजी) की एक टीम गुरुवार की सुबह नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करने उनके निवास स्थान पहुंची।
घाटी में शांति बनाए रखने के मुद्दे को लेकर उमर अब्दुल्ला से गुरुवार को बैठक के बाद यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सीविल सोसाइटी के सदस्यों से मिलने के लिए कुपवाड़ा के लिए रवाना हो गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल कपिल काक, केच न्यूज के संपादक भारत भूषण शामिल हैं।
श्रीनगर में बुधवार को पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि उनका जम्मू-कश्मीर का यह दौरा घाटी में बातचीत के माध्यम से शांति को जारी रखने का एक हिस्सा है। यह प्रतिनिधिमंडल पिछले साल अक्टूबर में कश्मीर में शांति बनाए रखने को लेकर हुर्रियत नेताओं, मुख्यधारा के लोगों तथा सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मिला था।