राज्य
मुख्यमंत्री 'दिल से' कार्यक्रम में आज शाम किसानों से करेंगे बात
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 12:28:18 PMभोपाल, (हि.स)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तर्ज पर बलराम जयंती के अवसर पर रविवार शाम को प्रदेश के किसानों से सीधी बात करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री 'दिल से' कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से सीधे रुबरु होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा अपने मन की बात कहेंगे। इस कार्यक्रम का आकाशवाणी के सभी केन्द्रों और दूरदर्शन मध्यप्रदेश से शाम 6 से 6.30 बजे के बीच सजीव प्रसारण होगा।