राज्य
मतदान की शुरुआत में ही भाजपा पोलिंग एजेंट के अपहरण का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 12:01:28 PM कोलकाता, (हि.स.)। राज्य के छह नगर निगम केन्द्र तथा एक अधिसूचित इलाके में चुनाव शुरू हो गया है। छह नगर निगम में हलदिया, पांसकुड़ा, धुपगुड़ी, बुनियादपुर, दुर्गापुर (नगरनिगम) एवं नलहाटी हैं। नदिया जिले के कुपार्स को अधिसूचित क्षेत्र घोषित किया गया है जहां चुनाव शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू है। भारी बारिश के कारण धुपगुड़ी में जलजमाव के कारण 15 एवं 16 नं. वार्ड के 6 बूथों पर रविवार को चुनाव स्थगित रखा गया, जहां 16 अगस्त को चुनाव होगा। इसके अलावा, झाड़ग्राम के एक वार्ड में एवं भद्रेश्वर के चांपदानी एक वार्ड में 16 अगस्त को उपचुनाव अयोजित होगा।
बताया जा रहा है कि हलदिया के 10 नं. वार्ड के माकपा प्रार्थी उत्तम वर्मण को रोककर रखा गया। आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने हलदिया के 27 नं. वार्ड के माकपा पोलिंग एजेन्ट को बूथ में घुसने से रोका। साथ ही तृणमूल समर्थकों ने दुर्गापुर के 10 नं. वार्ड के एक विरोधी फ्लैग, बैनर को फाड़ा। दुर्गापुर के 5 नं. वार्ड में प्रिजाईडिंग ऑफिसर के खिलाफ वोटर लिस्ट टिक करने का आरोप लगाया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि 51 एवं 56 नं. बूथ पर मतदान हो चुका है। कुपार्स के 10 नं. वार्ड के 204 नं. बुथ पर भाजपा के पोलिंग एजेन्ट बाबाई विश्वास की अपहरण का आरोप लगाया गया। साथ ही तृणमूल पर आरोप है कि दुर्गापुर के 23 एवं 24 नं. वार्ड पर मतदाताओं को कतार में खड़ा नहीं होने दिया गया। भारी बारिश होने के कारण धुपगुड़ी नगरनिगम के 15 एवं 16 नं. वार्ड के 6 बूथों पर आज मतदान स्थगित रखा गया।