राज्य
गोरखपुर मामले में सपा ने गठित किया जांच दल
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 4:55:19 PMलखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में 10 व 11 अगस्त 2017 को कई दर्जन बच्चों की मौत की हृदय विदारक घटना की जांच के लिए विधानसभा में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है।
इसके अन्य सदस्यों में ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पूर्वमंत्री, संतोष यादव 'सनी', एमएलसी राधेश्याम सिंह पूर्व राज्यमंत्री, प्रहलाद यादव जिलाध्यक्ष एवं जियाउल इस्लाम महानगर अध्यक्ष सपा गोरखपुर हैं। जांच दल तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। वहीं, घटना की जांच कर रविवार तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।