राज्य
सदन में पर्चे फेंकने वाले भेजे गये जेल, विधानसभा अध्यक्ष ने दिये आदेश
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 8:12:00 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में पर्चे उछालने वालों को एक महीने के लिए जेल भेजने का प्रस्ताव पास किया गया है। इस संबंध में सदन में एक प्रस्ताव लाया गया जिसके समर्थन में सभी विधायकों ने सदन में खड़े होकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकृति दी। प्रस्ताव पारित होने पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दर्शक दीर्घा से सदन में पर्चे फेंकने वालों को 30 दिन के लिए जेल भेजने के आदेश दिये। पर्चे फेंकने वालों के नाम जगदीप राणा एवं राजन मदान हैं। दोनों का आप की पंजाब ईकाई से नाता बताया जा रहा है।