ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
नेपाल में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 7:58:57 PM
नेपाल में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस

 काठमांडू, (हि.स.)। नेपाल में भारतीय मिशन ने राजधानी काठमांडू में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ विश्व हिन्दी दिवस मनाया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री जितेंद्र नारायण देव ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी दुनिया के लिए ज्ञान का भंडार है।
 
विदित हो कि कार्यक्रम का आयोजन यहां अन्नपूर्णा होटल हुआ जहां नेपाल में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
 
उन्होंने कहा कि दोनों के बीच संपर्क के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया जाता है उसमें काफी समानता है। दोनों देशों के लोगों में रोटी-बेटी के संबंधों में भाषा एक अभिन्न कारक है और वह हिन्दी से ज्यादा कुछ नहीं हो सकता है।
 
पुरी ने आगे कहा कि नेपाल में मैथिली और भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है और उनके बीच हिन्दी की अपनी अलग परिभाषा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS