ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
नेपाल
भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2017 11:34:44 AM
भारत-नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

काठमांडू। नेपाल के पश्चिमी जिला रूपनडेही में भारत और नेपाल का संयुक्त सैन्य अभ्यास मंगलवार को शुरू हुआ। इसमें आतंकवाद विरोधी और जंगलों में होने वाले अभियान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नेपाली सेना के वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र कार्की ने सूर्य किरण अभ्यास का उद्घाटन किया। इसमें भारत और नेपाल के करीब 300-300 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक, सैनिकों की भागीदारी के लिहाज से सूर्य किरण सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है। आपदा प्रबंधन और संयुक्त आपदा राहत अभियान भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा।
 
नेपाली सेना ने कहा कि संयुक्त अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं को अनुभव, समझ और कौशल के आदान-प्रदान का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा। इससे दोनों देशों के मौजूदा दोस्ताना संबंध और मजबूत होंगे और दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ बढे़गा। भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास का 12वां संस्करण छह सितंबर को समाप्त होगा। 11वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित हुआ था। सूर्य किरण सैन्य अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और नेपाल में किया जाता है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS