नेपाल
नेपाल व चीन ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की समीक्षा की
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 4:38:02 PMकाठमांडो, (हि.स.)। नेपाल व चीन ने अपने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, निवेश व व्यापार की समीक्षा की। नेपाल एक महीने पहले ही चीन की महत्वाकांक्षी वन बेल्ट वन रोड ओबोर पहल में शामिल हुआ है। नेपाल चीन परामर्श प्रणाली की 11वीं बैठक यहां हुई। इसमें चीन के 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल व नेपाल के 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया। अधिकारियों के अनुसार बैठक में ओबोर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।