नेपाल
चार दिनी मधेश बंद के दौरान राजपा का प्रदर्शन, लगाएं सरकार विरोधी नारे
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 6:07:02 PMरक्सौल। अनिल कुमार
नेपाल में हो रहे मधेश चुनाव को लेकर सरकार के विरोध में राष्ट्रीय जनता पार्टी द्वारा 4 दिवसीय मधेश बन्द के आह्वान पर वीरगंज में जगह- जगह टायर जला प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय जनता पार्टी के तत्वावधान में घंटाघर, आदर्श नगर, बिर्ता, मुरली आदि जगहों पर मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोग नेपाल सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। पूरे मधेश में पार्टी द्वारा चार दिनी बंद का आह्वान किया गया है। आज बीरगंज सहित मधेश के आठ जिले में बंदी का असर देखा गया। राष्ट्रीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पुरुषोतम झा ने कहा कि संविधान में संशोधन कर मधेश की सभी मांगों को पूरी करें, तब जाकर सरकार मधेश में चुनाव करे। नेतृत्व पार्टी के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सर्रा ने किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य नेहाल खान, मंसूर, रामा शंकर सिंह, महमूद आलम, श्याम पटेल, राजेश मान सिंह, प्रतिमा जोशी, मालती कुशवाहा, निजामुदीन समानी, देवानन्द यादव, श्रीराम गिरी, मुन्नी श्रीवास्तव मौजूद थे।