नेपाल
दोषियों पर कार्रवाई को ले वीरगंज में पत्रकारों का विरोध मार्च
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 7:04:26 PMनेपाल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नेपाल पत्रकार महासंघ वीरगंज के पत्रकार अनूप तिवारी से अभद्र व्यवहार को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों ने दोषी के विरोध कार्रवाई को लेकर विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च घंटाघर से होते हुए पूरे शहर का मार्च करते हुए वापस घंटाघर चौक पर पहुंचा। इस दौरान नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा शाखा अध्यक्ष श्याम वजरा ने कहा कि जब तक दोषी को पकड़ क़ानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इसे और उग्र रूप दिया जाएगा। मौके पर नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा शाखा के पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न नेपाल, पूर्व उपाध्यक्ष ध्रुव साह, शाखा सचिव युवराज खड्का सहित पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, शाखा सदस्य सहित विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे।