राष्ट्रीय
श्रीदेवी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2018 11:27:48 AMनई दिल्ली। बॉलीवुड अदाकार श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने श्रीदेवी के जाने पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'विख्यात अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन पर दुखी हूं। वो फिल्म जगत की ऐसी अदाकारा थीं जिन्होंने अपने कॅरियर में कई अलग-अलग किरदार निभाए और यादगार परफॉर्मेंस दीं। दुख की इस घड़ी मेरी सांत्वना उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
' राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, 'फिल्म स्टार श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया। लम्हें, इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों में उनकी अदायगी दूसरे कलाकारों के लिए प्रेरणादायी है। मेरी सांत्वना उनके परिवार और उनके करीबियों के साथ है।'
श्रीदेवी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबई गईं थीं। श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई। हादसे के वक्त उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी उनके साथ थे।