ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2018 3:14:24 PM
अंडमान के समुद्र में 22 देशों की नौसेना करेगी शक्ति परीक्षण

कोलकाता। भारतीय नौसेना मार्च के दूसरे हफ्ते में अंडमान निकोबार में अब तक के सबसे बड़े समुद्री नौसैनिक अभ्यास मिलन-2018 का आयोजन करने जा रही है। नौसेना के अंडमान निकोबार कमांड के तत्वावधान में पोर्ट ब्लेयर में छह से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए पहली बार एक साथ दुनिया के 22 देशों की नौसेना भारत में जुटेगी।

 
हिंद महासागर में अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के हजारों वर्गमील समुद्री क्षेत्र में होने वाले इस युद्धाभ्यास के दौरान भारत सहित सभी 22 देशों की नौसेना अपने युद्धपोतों के साथ शक्ति का प्रदर्शन करेगी। रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि सात दिनों तक चलने वाले इस युद्धाभ्यास में युद्धपोतों पर सवार नौसैनिक युद्ध और प्राकृतिक आपदा से निपटने और आपसी तालमेल बढ़ाने आदि पर मिलकर काम करेंगे।
 
इसके साथ ही इस अभ्यास का मकसद समुद्री क्षेत्र में किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना है। एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पाकिस्तान को छोड़कर हिंद महासागर के तट से लगे लगभग सभी देश इसमें भाग लेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS