राष्ट्रीय
जम्मू कश्मीर: पाक सैनिकों ने फिर किया सीज़फायर का उल्लंघन, बनाया भारतीय चौकियों को निशाना
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 11:47:52 AMजम्मू। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय चौकियों पर आज गोलीबारी की, जिसका सैनिकों ने उत्तर दिया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले में उरी सेक्टर के हाजीपीर इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक नियंत्रण रेखा के पार से दिखायी जा रही इस आक्रमकता का प्रभावी तरीके से और बराबरी से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।