राष्ट्रीय
सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 जवान शहीद
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 6:06:45 PMरायपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि 6 घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुकमा के भैजी इलाके में नक्सलियों ने सुबह करीब 11 बजे सुरक्षाबलों में घात लगाकर हमला कर दिया। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ में दो जवानों ने अपनी जान गंवा दी। घायल जवानों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि सुबह 11 बजे शुरू हुई मुठभेड़ पांच घंटे तक चली। दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई है। हमले में एसटीएफ और डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। जबकि डीएरजी के 6 जवान घायल हुए हैं।