ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पीएम नरेंद्र मोदी ने अत्याधुनिक संचार तकनीक से युक्त भाजपा के नये मुख्यालय का किया उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2018 1:23:53 PM
पीएम नरेंद्र मोदी ने अत्याधुनिक संचार तकनीक से युक्त भाजपा के नये मुख्यालय का किया उद्घाटन

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी में भाजपा के नए मुख्यालय का शुभारंभ किया। अत्याधुनिक संचार तकनीक से युक्त यह दफ्तर बहुमंजिला इमारत की शक्ल में बना है। इसके साथ ही अब पार्टी के नए मुख्यालय का पता अशोका रोड से बदलकर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग हो गया। पीएम ने अमित शाह और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भवन के साथ भूमिका और भावी योजनाएं तैयार हैं। तय समय सीमा में कार्यालय का निर्माण किया गया। सभी राजनीतिक दलों के अपने-अपने तरीके हैं। बहुदल व्यवस्था लोकतंत्र की खूबसूरती है। भाजपा ने राष्ट्रभक्ति के आंदोलन का नेतृत्व किया। हमारे सोचने और काम करने के तरीके में लोकतंत्र है। जनसंघ ने देश के हर हिस्से में दल बनाएं। हमारी पार्टी राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबी हुई है। भारत की सीमाएं हमारे कार्यालय की सीमाएं हैं। हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा और जनसंघ ने देश के लिए आंदोलन किए। क्षेत्रिय दलों संग भाजपा ने एनडीए का प्रयोग किया। बता दें कि इस दौरान भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल भी कार्यक्रम में पहुंचे। 

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखने में यह छोटा कार्यक्रम है लेकिन बीजेपी के लिए बड़ा दिन है अमित शाह ने भाजपा के नए मुख्यालय कि विशेषताओं के बार में बताया। उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी पार्टी का सबसे बड़ा मुख्यालय है। देश भर से पेड़ लाकर यहां लगाए गए है। पार्टी के कामों को 19 विभागों में बांटा गया है। मुख्यालय 14 महिनों में बनकर तैयार हुआ। मुख्यालय में 70 कमरे हैं। मुख्यालय 1 लाख 70 हजार स्कवॉयर फीट में फैला है। 7 मंजिला इमारत में 3 ब्लॉक है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की कार्यकारिणी और वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए बैठक हो सकती है।
 
भाजपा पहली बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी, जिसका दफ्तर लुटियंस बंगलो क्षेत्र के बाहर हो जाएगा। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी दलों के दफ्तर लुटियंस क्षेत्र से बाहर ले जाने का निर्देश दिया है। भाजपा के अपना मुख्यालय अन्यत्र ले जाने से अन्य दलों पर भी ऐसा करने का दबाव पड़ सकता है। बता दें कि सभी दल दशकों से लुटियन जोन के बंगलों में अपना कार्यालय चाल रहे हैं। भाजपा का नया मुख्यालय करीब 8000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। नए ऑफिस को बनाने में करीब डेढ़ साल का समय लगा। यह मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस है। यहां सभी प्रवक्ताओं के लिए ग्राउंड फ्लोर पर ही चैंबर बनाया गया है। नए मुख्यालय में 2 बेंसमेंट भी बनाए गए हैं। टॉप फ्लोर पार्टी अध्यक्ष और उनके साथ काम करने वाले लोगों के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर भी 1 रुम अमित शाह के लिए रखा गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS