राष्ट्रीय
शिवसेना ने नीरव मोदी भ्रष्टाचार मामले में भाजपा पर जम कर हमला बोला
By Deshwani | Publish Date: 17/2/2018 3:06:43 PMमुंबई। शिवसेना ने नीरव मोदी भ्रष्टाचार मामले में भाजपा पर जम कर हमला बोला है। शनिवार को शिवसेना ने भाजपा की ज्वेलर नीरव मोदी से तार जुड़े होने की जमकर आलोचना की। पीएनबी घोटाले मामले में नीरव मोदी मुख्य आरोपी घोषित किये जा चुके हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि पीएम मोदी के दावोस दौरे में नीरव मोदी उनके साथ देखे जा चुके हैं। जिससे सिद्ध होता है कि नीरव मोदी भाजपा के सहभागी हैं और उसने भाजपा को चुनाव के दौरान काफी मदद भी किया है। लेख में आगे कहा गया है कि यहां अपने देश में किसान 100-500 रुपए के कर्ज नहीं चुका पाने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग मोटी धनराशि लेकर फरार हो रहे हैं।
लेख में यह भी कहा गया कि मुंबई के छगन भुजपाल और पटना के लालू प्रसाद यादव घोटाले के आरोप में आज जेल में बंद हैं लेकिन लिकर व्यापारी विजय माल्या और नीरव मोदी करोड़ों अरबों के घोटाले कर देश से फरार हो रहे हैं।