नेपाल
काठमांडू में जनरल रावत और जनरल छेत्री ने की मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2018 5:06:55 PM नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आज काठमांडू में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेन्द्र छेत्री से मुलाकात की और परस्पर सहयोग तथा विकासोन्मुख संबंधों चर्चा की।
जनरल रावत नेपाल के सेना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर 12 फरवरी को काठमांडू पहंचे थे। इस समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनरल रावत ने जनरल छेत्री को सेना दिवस की बधाई दी और उन्हें भारतीय सेना की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आज उन्होंने जनरल क्षेत्री के साथ दोनों सेनाओं के बीच परस्पर सहयोग के बारे में चर्चा की। दोनों ने भारत और नेपाल के संबंधों के बारे में भी बातचीत की। इससे पहले जनरल रावत ने काठमांडू में युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने नेपाल सेना के मुख्यालय में सलामी गारद का निरीक्षण किया।
नेपाल और भारत की सेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। भारतीय सेना प्रमुख को नेपाली सेना का मानद अध्यक्ष और नेपाली सेना के प्रमुख को भारतीय सेना के मानद अध्यक्ष का दर्जा दिया जाता है।