ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
ओपी रावत होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 8:23:19 PM
ओपी रावत होंगे नये मुख्य चुनाव आयुक्त

 नई दिल्ली, (हि.स.)। पूर्व आईएएस अधिकारी एवं चुनाव आयुक्त ओपी रावत देश के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। वह अचल कुमार ज्‍योति का स्थान लेंगे और 23 जनवरी को मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त का पदभार ग्रहण करेंगे।। ओपी रावत के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से रिक्त पद पर पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा की नियुक्ति की गई है। 

 
रावत 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहें हैं। वे मध्य प्रदेश कैडर में थे, जहां वे नरसिंहपुर और इंदौर जैसे जिलों में कलेक्टर के पद पर रहे। वे मध्य प्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद भी था। रावत अगस्त, 2015 में चुनाव आयुक्त बनाए गए। 
 
चुनाव आयुक्त बने अशोक लवासा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के हरियाणा कैडर के अधिकारी रहे है। सेवानिवृत्ति के पहले वे वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव के पद पर थे। वे पर्यावरण मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय में भी सचिव पद पर रहे हैं। इसके अलावा लवासा हरियाणा सरकार में महत्वपूर्व पदों पर थे। वे हरियाणा के गुरुग्राम और जींद के उपायुक्त भी रहे हैं। साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी रहे हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS