ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लाभ का पद मामले में राष्ट्रपति का फैसला तुगलकशाही : यशवंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 7:16:37 PM
लाभ का पद मामले में राष्ट्रपति का फैसला तुगलकशाही : यशवंत सिन्हा

 नई दिल्ली, (हि.स.)।  आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अयोग्य करार देने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बाद एक और वरिष्ठ नेता ने इस फैसले को गलत करार दिया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने विधायकों को अयोग्य करार दिए गए फैसले को तुगलकशाही तक करार दिया है। खास बात ये है कि आप ने यशवंत के ट्वीट को रीट्वीट किया है। हालाँकि यशवंत कई मोर्चों पर मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं। उनके पुत्र जयंत सिन्हा मोदी मंत्रिमंडल में उड्ड्यन राज्यमंत्री भी है। 

उल्लेखनीय है कि लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग की संस्तुति पर आप के 20 विधायकों को राष्ट्रपति ने अयोग्य करार दिया है। इसी पर ट्वीट कर यशवंत सिन्हा ने कहा, 'राष्ट्रपति द्वारा विधायकों को अयोग्य करार देने का फैसला न्यायोचित नहीं है, कोई सुनवाई नहीं, हाईकोर्ट के फैसले का भी इंतजार नहीं किया गया, ये आदेश तुगलकशाही है।' 
 
इससे पहले रविवार सुबह शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, 'आप' आए, 'आप' छाए, 'आप' ही 'आप' चर्चा के विषय। घर घर में, हर खबर में तो फिर किस बात की फिक्र 'आप' को?' 
 
अपने अगले ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'मैं उम्मीद और कामना करता हूं कि आप को जल्दी ही न्याय मिलेगा। 'आप' टीम और खासकर 'आप' को बहुत-बहुत बधाई, ध्यान रखें हितों की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती। चिंता मत करें। खुश रहें, सत्यमेव जयते, जय हिंद।'
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS