ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
बड़ी जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के 10 रेंजर ढेर
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 3:21:32 PM
बड़ी जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान के 10 रेंजर ढेर

जम्मू, (हि.स.)। पाकिस्तान द्वारा जम्मू संभाग की अंतरराष्ट्रीय सीमा व नियंत्रण रेखा पर की जा रही गोलीबारी का भारतीय सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक के 10 रेंजरों के मार गिराया है जबकि 11 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। इस गोलीबारी में चार पाक नागरिक भी मारे गए हैं| दर्जनभर के घायल होने की जानकारी मिली है। भारतीय सुरक्षा बल इस गोलीबारी का सौ चौकियों से पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना अकारण भारतीय इलाकों में गोलीबारी कर रही थी| इससे सीमावर्ती इलाकों में युद्ध के हालात बन गए हैं| पाकिस्तान की रोज-रोज की नापाक हरकत से इलाके के लोग भी परेशान हो चुके हैं| स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लोग-बाग पलायन को मजबूर हैं| 
पाकिस्तान द्वारा सियालकोट और नरोवाल जिले में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। पाकिस्तानी प्रशासन ने इन जिलों में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर दिया है।
बीएसएफ हाई अलर्ट पर है और जवान हर स्थिति पर पैनी दृष्टि बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग आतंकियों की घुसपैठ करवाने की मंशा से की जा रही है। 26 जनवरी पर आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और पाकिस्तान उनको सीमा पार करवाने के लिए यह गोलाबारी कर रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS