राष्ट्रीय
सीबीआई ने नोएडा अथारिटी के पूर्व मुख्य अभियंता के खिलाफ किया मामला दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 7:33:30 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। सीबीआई ने नोएडा अथारिटी के तत्कालीन मुख्य अभियंता, एक निजी अभियंत्रण कंपनी के मालिक, दिल्ली के एक निजी कंपनी के तीन निदेशक, निजी कंपनी इंफ्राकान के दो निदेशक, विद्युत से जुड़े एक फर्म के मालिक, रांची के निजी फर्म के मालिक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा120बी व भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप में कहा गया है कि अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया और रिश्वतखोरी की। इन कंपनियों ने इस अधिकारी से अवैध तरीके से 116.39 करोड़ का ठेका प्राप्त किया। इन आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।