ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं का शनिवार को करेंगे सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2018 7:32:45 PM
राष्ट्रपति असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं का शनिवार को करेंगे सम्मान

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाली 112 महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इन महिलाओं में पहली महिला न्यायाधीश, पहली महिला कुली, मिसाइल परियोजना की अगुवाई करने वाली पहली महिला, पहली पैरा ट्रूपर, पहली ओलम्पियन शामिल हैं। 

 

इनमें माउंट एवरेस्ट के शिखर तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल, पैरालिम्पिक्स में पहला पदक जीतने वाली दीपा मलिक, भारतीय सेना में पहली महिला अधिकारी प्रिया झिंगन, ओलंपिक में सिल्वर पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पी.वी. सिंधू, भारत की सबसे कम उम्र की पायलट आयशा अजीज, मिस अर्थ का खिताब जीतने वाली निकोले फारिया, भारत की पहली महिला मर्चेंट नेवी कैप्टन राधिका मेनन, देश की पहली महिला कांस्य पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी, पहली भारतीय महिला ट्रेन ड्राइवर सुरेखा यादव, विश्व कप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला हीना सिद्धू, अंतरिक्ष में जानेवाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला, बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा, कान फिल्म समारोह की पहली भारतीय महिला ज्यूरी अभिनेत्री एश्वर्या राय और महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा शामिल हैं| महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा कि मंत्रालय ने विस्तृत जांच प्रक्रिया अपनाने के बाद इन 112 महिलाओं का चयन किया है। इन महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य कर प्रथम महिला बनने के लिए अनेक बाधाओं, मानदण्डों और दमन का सामना किया। उन्होंने कहा कि अधिकार सम्पन्न नारी की पवित्र भावना के साथ, मंत्रालय ने ‘प्रथम महिलाओं’ की अवधारणा विकसित की है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्रालय, खेल मंत्रालय, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, प्रेस क्लिपिंग, इंटरनेट आदि सहित विभिन्न स्रोतों की मदद से 227 महिलाओं की सूची तैयार की गई। जजों के पैनल की मदद से 112 महिलाओं के नामों को अंतिम रूप दिया गया, जो असाधारण कार्य कर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम स्थान पर रही हैं।

महिला और बाल विकास मंत्रालय 8 मार्च को उन महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है जिन्होंने समाज में योगदान दिया है लेकिन उन्हें ख्याति नहीं मिल पाई है। नारी शक्ति पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों के साथ मंत्रालयों ने नई व्यवस्था शुरू की है जिसके अंतर्गत उन महिलाओं को पहचान प्रदान की जाती है जिन्होंने असाधारण कार्य किया हैं। मंत्रालय ने 2015 में फेसबुक के साथ मिलकर उपलब्धि हासिल करने वाली 100 महिलाओं की पहचान की जिन्होंने सार्वजनिक कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की हैं। राष्ट्रपति इन महिलाओं की मेजबानी करते हैं। ‘प्रथम महिलाएं’ मंत्रालय के ‘उपलब्धि हासिल करने वाली 100 महिलाएं’ अभियान का दूसरा चरण है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS