ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मधु कोड़ा दोषी तो कांग्रेस क्यों नहीं : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 4:51:51 PM
मधु कोड़ा दोषी तो कांग्रेस क्यों नहीं : भाजपा

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर सीबीआई अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने पर कहा है कि इससे सिद्ध होता है कि कांग्रेस और उसके समर्थन वाली सरकारें किस प्रकार काम करती थीं। 
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संवादाता सम्मेलन में कहा कि मधु कोड़ा कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय विधायक थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का उन्हें वरदहस्त प्राप्त था। झारखण्ड की सरकार दिल्ली से चलती थी। सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्र की संप्रग-एक सरकार और कांग्रेस कठघरे में खड़ी है। 
गोयल ने कहा कि दिल्ली के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश जैन को पुराने नोट रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। उन्होंने नोटबंदी के दौरान शेयर कंपनियों के माध्यम से कालाधन खपाने की कोशिश की। 
गोयल ने कहा कि इन घटनाओं से पता चलता है कि क्यों कांग्रेस नोटबंदी का विरोध करती आई है। इसके पीछे उनके नेताओं के कालाधन छिपाने की मंशा जाहिर होती है। देश जानना चाहता है कि कांग्रेस देश को कब भ्रष्टाचार मुक्त करेगी। 
इससे पूर्व गोयल ने कहा कि आंतकवाद और भ्रष्टाचार देश के दो प्रमुख मुद्दे हैं । देश की सरकार इन दोनों मामलों में कठोर कदम उठा रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS