ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दो कारोबारियों को अज्ञात कार ने कुचला, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 3:10:38 PM
दो कारोबारियों को अज्ञात कार ने कुचला, एक की मौत

नई दिल्ली, (हि.स.)। हरियाणा के यमुना नगर और अंबाला से शादी में शरीक होने दिल्ली आए दो कारोबारियों को अज्ञात कार ने कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त बंगाली कालोनी, अंबाला, हरियाणा निवासी अशोक कुमार (58) के रूप में हुई है। बुरी तरह घायल हुए कारोबारी हुड्डा कालोनी, यमुना नगर, हरियाणा निवासी मनोज मदान (47) को दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीडि़तों के कार चालक कुलबीर सिंह के सामने हादसा हुआ। उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर स्वरूप नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मनोज परिवार के साथ यमुना नगर में रहते हैं। उनका प्लाईवुड का कारोबार है। अशोक कुमार का अस्पताल की मशीनरी बनाने का कारोबार था। रविवार को दिल्ली में दोनों को दो शादियां अटेंड करनी थी। मनोज अपने चालक कुलबीर के साथ अपनी इनोवा कार से दिल्ली पहुंचे। कार में अशोक भी इनके साथ थे। नंगलीपूना में एक शादी अटेंड करने के बाद वह दूसरी शादी अटेंड करने के लिए निकले। इनकी कार अलीपुर बाईपास होते हुए जीटी करनाल रोड जैन मंदिर क पास पहुंची। सड़क पर जाम लगा हुआ था। वहीं सामने बारात घर था।

जाम के कारण मनोज व अशोक ने कुलबीर से कहा कि वह आगे से कार घुमाकर लाए, वह पैदल सड़क पार कर शगुन दे आते हैं। दोनों कार से उतरे और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान काले रंग की कार ने दोनों को उड़ा दिया। टक्कर लगते ही दोनों उड़ गए। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज बुरी तरह घायल हो गए।

कुलबीर दोनों को अस्पताल ले गया। मनोज का आईसीयू में इलाज जारी है। पुलिस ने अशोक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS