ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राहुल गांधी बने कांग्रेस के अध्यक्ष, 16 को होगी ताजपोशी
By Deshwani | Publish Date: 11/12/2017 6:20:47 PM
राहुल गांधी बने कांग्रेस के अध्यक्ष, 16 को होगी ताजपोशी

 नई दिल्‍ली, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निर्विरोध तरीके से सोमवार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार के अध्यक्ष मल्लापल्ली रामचंद्र ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 89 नामांकन प्राप्त हुए। सभी में राहुल को अध्यक्ष पद दिए जाने का समर्थन था| उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे राहुल गांधी को प्रमाणपत्र दिया जायेगा। खास बात ये रही की कांग्रेस में इस शीर्ष पद के लिए केवल राहुल गांधी ने ही नामांकन किया था। इस ऐलान के बाद कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव भी हो गया। अब आगामी 16 दिसंबर को राहुल गांधी अपनी मां और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। सोनिया गांधी ने बतौर अध्यक्ष 19 वर्ष तक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। सोनिया गांधी 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। 

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से 50 वर्ष से ज्यादा समय तक देश पर शासन किया है। नेहरू-गांधी परिवार के कुलवंशज 47 वर्षीय राहुल के सामने फ़िलहाल सबसे बड़ी चुनौती पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को लौटाने की है। वर्तमान में कांग्रेस सिर्फ 5 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में सत्तारूढ़ है। '
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी आधिकारिक तौर पर 132 साल पुरानी पार्टी की बागडोर अपने बेटे को 16 दिसंबर की सुबह तकरीबन 11 बजे सौंपेंगी। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में देशभर के नेताओं से मिलेंगे। राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से ठीक 2 दिन पहले नियुक्त किया जाएगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS