ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
जायरा वसीम छेड़खानी: सोनिया गांधी ने की कड़ी निंदा
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2017 3:58:17 PM
जायरा वसीम छेड़खानी: सोनिया गांधी ने की कड़ी निंदा

 नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दंगल गर्ल के नाम से प्रसिद्ध युवा अभिनेत्री जायरा के साथ फ्लाइट में यात्रा के दौरान हुई कथित छेड़छाड़ की कड़ी निंदा की है।

दरअसल आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली जम्मू-कश्मीर की युवा अभिनेत्री जायरा के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
 
सोनिया गांधी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘मैं जायरा के साथ इस हुई घटना की घोर निंदा करती हूं। दोषी के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही विस्तारा एयरलाइन को सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।‘
उल्लेखनीय है कि जायरा फ्लाइट में दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। जायरा ने मुंबई के सहर पुलिस थाने में इसकी एफआईआर दर्ज करा दी है। इस सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने विस्तारा एयरलाइन और महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
 
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने जायरा वसीम को पुलिस शिकायत दर्ज करवाने की गुजारिश की ताकि आरोपी को हिरासत में लिया जा सके। चूंकि जायरा दिल्ली से मुंबई जा रहीं भी इसलिए डीसीडब्ल्यू ने भी विस्तारा एयरलाइंस को इस मामले में नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आरोपी शख्स की जानकारी देने की मांग की और उसके खि‍लाफ कार्रवाई करने को कहा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS