ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
एकता, अखण्डता देश की ताकत : उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 24/11/2017 4:01:23 PM
एकता, अखण्डता देश की ताकत : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यहां कहा कि एकता और अखंडता हमारे देश की ताकत है। 
सांप्रदायिक सद्भाव से जुड़ी एक संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति को आज सप्ताहभर के अभियान के दौरान एक फ्लैग स्टिकर प्रस्तुत किया।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमें हमारी मातृभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा और उसका अनुसरण करना चाहिए। हमारी संस्कृति दुनिया में सबसे प्राचीन है। विभिन्न जाति, पंथ और धर्मों के बावजूद भी हम सभी एक हैं। 
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत को पहले 'विश्वगुरु' के नाम से जाना जाता था और कई देशों के छात्र तक्षशिला, नालंदा और अन्य केंद्रों में पढ़ने आते थे। मुगल आक्रमण और ब्रिटिश उपनिवेश काल में यह स्थिति बदल गई। अब भारत को एक बार फिर विश्व ज्ञान केंद्र के रूप में उभारने का समय आ गया है। 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS