ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
हाफिज सईद की रिहाई से अमेरिका नाराज
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2017 6:17:33 PM
हाफिज सईद की रिहाई से अमेरिका नाराज

 वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका ने मुंबई हमले के सूत्रधार और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद की रिहाई की निदा की है और कहा है कि ट्रंप प्रशासन की नजर में वह अब भी एक आतंकवादी है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने यहां तक कहा कि पाकिस्तान का नाटो सहयोगी का दर्जा खत्म करने का समय आ गया है। अमेरिका के दक्षिण एशिया मामले के विशेषज्ञ ब्रूस रीडल ने कहा कि मुंबई में 26/11 के हमले के नौ साल बीत गए, लेकिन अब तक इसका सूत्रधार कानून के घेरे से बाहर है। 

 

हाफिज की रिहाई के बाद विदेश मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी एवं वर्तमान में विदेश संबंध परिषद में कार्यरत एलिसा आयरेस ने कहा कि अगर एक शब्द में कहा जाए तो रिहाई एक उल्लंघन है। उन्होंने कहा, “ हम फिर खबरें पढ़ेंगे कि हाफिज सईद अपनी अगुवाई में हजारों लोगों के साथ और रैलियां निकाल रहा है।” 

 

उन्होंने आगे कहा कि हाफिज और उसका गुट को संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर रखा है और पाकिस्तान सुरक्षा परिषद द्वारा सईद और उसके गुट को दिए गए आतंकवादी दर्जे को बरकरार रखने के अपने दायित्व का पालन नहीं कर रहा है। ऐसे में वह आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने का दावा नहीं कर सकता हे। 

 

उधर, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की नजरों में आतंकी है। प्रशासन ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका दोनों की ओर से वैश्विक आतंकी घोषित किया जा चुका है। अमेरिका ने हाफिज सईद के सिर पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS