ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
गुजरात चुनावः भाजपा की तीसरी सूची में पटेल को पूरी तवज्जो
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 4:05:41 PM
गुजरात चुनावः भाजपा की तीसरी सूची में पटेल को पूरी तवज्जो

नई दिल्ली, (हि.स.)। गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने टिकटों के बंटवारे में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी ने सूबे में पटेल आंदोलन से उपजे असंतोष को थामने के लिए टिकट बंटवारे में उनकी संतुलित भागीदारी का पूरा ख्याल रखा है। भाजपा ने अब तक उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर दी है। इसमें शामिल 134 प्रत्याशियों में से 26 पटेल बिरादरी के हैं। 
भाजपा ने अपनी पहली सूची में ही 70 उम्मीदवारों की जारी सूची जारी की। इसमें सभी पटेल विधायकों औऱ मंत्रियों पर भरोसा जताया है। पहली सूची में 15 पटेल बिरादरी के उम्मीदवार हैं। भाजपा की दूसरी सूची में 
36 प्रत्य़ाशियों की घोषणा की गई। इसमें भी पटेल समुदाय के तीन उम्मीदवार शामिल रहे। सोमवार को जारी 28 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा नेतृत्व ने पटेल समुदाय के 8 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। 
भाजपा ने 2012 में गोधरा सीट से कांग्रेस की विधायक रहे सी के राउलजी को अपना उम्मीदवार बनाया है। राउलजी ने हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थामा है। 2012 में बतौर निर्दल उम्मीदवार जीते केतन भाई ईनामदार को भी सावली सीट से टिकट दिया है। ईनामदार ने भी हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। चर्चा है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल के खिलाफ मतदान कर ईनामदार भाजपा के खेमे में शामिल हुए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS