नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को उनके 54वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट संदेश में कहा, 'अमित भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने भाजपा का बहुत अच्छे तरीके से नेतृत्व किया है। मैं आपकी लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें एक लंबा स्वस्थ जीवन और एक सफल साल का आशीर्वाद दें।“
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, “अमित शाह जी को सर्वश्रेष्ठ जन्मदिन पर स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व से भाजपा के लाखों कार्यकर्ता प्रेरित होते हैं।“
पीएम मोदी के अलावा यूपी के बीजेपी प्रभारी रह चुके ओपी माथुर ने भी अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं|उन्होंने ट्वीट करते हुए अमित शाह के नेतृत्व कौशल की तारीफ की है|
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने अपने बधाई संदेश में कहा, अमित शाह जी को जन्मदिन की बधाई। आपका परिश्रम, ग़रीब समर्थक नीतियाँ, निश्छल स्वभाव,हमारी प्रेरणा है..प्रणाम उस माँ को।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को गुजरात में हुआ था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह शाह का दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह गुजरात के गृहमंत्री तथा भाजपा के महासचिव रह चुके हैं।