राष्ट्रीय
उपराष्ट्रपति वेंकैया की हुई सफल एंजियोप्लॉस्टी
By Deshwani | Publish Date: 21/10/2017 4:07:42 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सफल एंजियोप्लॉस्टी की गई। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्स के डॉक्टरों ने शनिवार को उपराष्ट्रपति की एंजियोप्लॉस्टी की।
बीते शुक्रवार को नियमित स्वास्थ्य जांच में उनकी एक मुख्य धमनी में रुकावट पायी गयी। उसके बाद कार्डियोल़ॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. बलराम भार्गव द्वारा उपराष्ट्रपति की सफल एंजियोप्लॉस्टी की गई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नायडू से फोन पर बात कर उनका कुशल क्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
चिकित्सकों ने नायडू का स्वास्थ्य बेहतर देख कर उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। उन्हें अगले तीन दिनों तक आराम की सलाह दी गई है। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान यात्रा करने से मना किया गया है।