ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
केंद्रीय मंत्रियों को 24 अक्टूबर को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगे उपराष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 20/10/2017 7:44:48 PM
केंद्रीय मंत्रियों को 24 अक्टूबर को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगे उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, (हि.स.)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू अगले सप्ताह केंद्र सरकार के मंत्रियों के लिए अपने आवास पर रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। बताया जा रहा है कि नायडू के आवास पर 24 अक्टूबर को आय़ोजित होने वाले इस रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल के तकरीबन सभी सहयोगी शामिल होंगे।

उपराष्ट्रपति पद पर आसीन होने से पहले नायडू मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद नायडू पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल को भोज पर आमंत्रित कर रहे हैं। इस भोज में प्रधानमंत्री के शामिल होने को लेकर फिलहाल संशय बताया जा रहा है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS