राष्ट्रीय
कांग्रेस ने महात्मा गांधी की हत्या का राजनीतिक फायदा उठाया : उमा भारती
By Deshwani | Publish Date: 12/10/2017 1:35:12 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सुश्री उमा भारती ने कांग्रेस पर महात्मा गांधी की हत्या का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में उन्होंने इस मामले के खुलासे की मांग की है क्योंकि गांधी जी कांग्रेस को भंग करने वाले थे।
उमा भारती ने कहा कि वास्तव में गांधी की हत्या पुनर्विचारणीय है। उनकी हत्या भले ही गोडसे ने की हो लेकिन गोडसे को भड़काने का काम आखिर किसने किया?
उमा ने कहा कि इस बात का खुलासा होना चाहिए। महात्मा गांधी की हत्या की फाइल फिर से खोलने को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में अभिनव भारत ट्रस्ट के शोधकर्ता और ट्रस्टी पंकज फडनविस ने याचिका दायर की है। कोर्ट 30 अक्टूबर को फिर से सुनवाई करेगा। इस याचिका में गांधी की हत्या में तीन गोलियों के सिद्धांत पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में कहा गया है कि इस संबंध में अमेरिका के पास काफी गोपनीय जानकारी है।