राष्ट्रीय
वंशवाद को लेकर राहुल पर अमित शाह और जेटली ने साधा निशाना
By Deshwani | Publish Date: 20/9/2017 9:51:18 AMदेहरादून। भारत में वंशवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि यह देश की नहीं बल्कि विशेष रूप से कांग्रेस की खासियत है। शाह ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है।
शाह ने आज रात बुद्धिजीवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, वंशवाद कांग्रेस की खासियत है। इसे देश पर नहीं थोपिए राहुल जी।
उधर वित्तमंत्री अरूण जेटली ने भी राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा, कांग्रेस के बारे में क्या कहें? उस दिन मैं शर्मिंदा हुआ जब उन्होंने अमेरिका में कहा कि वंशवाद इस देश के स्वभाव में है। भारत के नेता सिर्फ पारिवारिक वंश से ही आ सकते हैं और कहीं से नहीं। उन्होंने ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने अपने वोटों के लिए गरीबों को गरीबी में रखा।